12 घंटे की Self-Study, बिना Coaching: JEE टॉपर Sneha Pareek की Inspirational Journey
बिना कोचिंग JEE Mains में 300/300 स्कोर करने वाली Sneha Pareek ने Guwahati में रहकर 12-13 घंटे की Self-Study से इतिहास रच दिया।

गुवाहाटी की रहने वाली Sneha Pareek ने JEE Mains 2022 में 300 में से 300 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। वे ऐसा करने वाली देश की दूसरी लड़की बनीं, जिन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह मुकाम हासिल किया।
जब ज्यादातर छात्र कोटा जैसे बड़े कोचिंग हब की ओर रुख करते हैं, Sneha ने अपने घर गुवाहाटी में रहकर ही पढ़ाई करने का निर्णय लिया। उन्होंने सिर्फ स्टडी मटेरियल और खुद की मेहनत से JEE की तैयारी की और JEE Advanced में भी सफलता प्राप्त की।
Sneha का कहना है, "मैंने कोटा न जाकर अपने परिवार के पास रहना चुना क्योंकि वहां के माहौल में अकेलापन होता है। घर के पास रहने से मानसिक रूप से मजबूत बनी रही।"
उन्होंने Allen Career Institute के नोट्स, HC Verma की फिजिक्स किताबें और Sudarshan Guha की केमिस्ट्री बुक्स से तैयारी की।
उनके पिता राजीव पारीक व्यवसायी हैं और मां सरिता पारीक एक गृहिणी हैं। Sneha शुरू से ही मेधावी रही हैं—कक्षा 10 में उन्होंने 95% अंक हासिल किए थे।
Sneha रोजाना 12 से 13 घंटे पढ़ती थीं और बोर्ड एग्जाम से ज्यादा JEE पर फोकस किया। उन्होंने JEE Mains का दूसरा सेशन भी छोड़ दिया ताकि वे पूरी तरह से JEE Advanced की तैयारी कर सकें।
JEE Advanced में Sneha ने 447वीं रैंक हासिल की और अब IIT Delhi से कंप्यूटर साइंस में B.Tech कर रही हैं।
उनकी सफलता यह साबित करती है कि अगर जुनून और आत्मविश्वास हो, तो बिना कोचिंग के भी बड़ा लक्ष्य पाया जा सकता है। यह कहानी उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणास्त्रोत है, जो खुद पर भरोसा रखते हुए अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।
What's Your Reaction?






