GATE 2025 Admit Card Download Link Active: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), रुड़की आज अपने आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर GATE 2025 के एडमिट कार्ड जारी करेगा। GATE 2025 Hall Ticket PDF Download करने के लिए डायरेक्ट लिंक और स्टेप्स देखें।
GATE Admit Card 2025
GATE एडमिट कार्ड 2025: IIT रुड़की ने आज यानी 7 जनवरी 2025 को GATE एडमिट कार्ड अपने आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जारी कर दिया है। इस साल GATE परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। GATE 2025 एडमिट कार्ड से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए यहां देखें।
GATE 2025 एडमिट कार्ड
IIT रुड़की 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को कंप्यूटर आधारित ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) का आयोजन करेगा। परीक्षा दो सत्रों में होगी – सुबह का सत्र 9.30 बजे से 12.30 बजे तक और दोपहर का सत्र 2.30 बजे से 5.30 बजे तक। आज यानी 7 जनवरी 2025 को GATE 2025 के आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर एडमिट कार्ड जारी किया गया है। GATE 2025 परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक सभी उम्मीदवार यहां GATE एडमिट कार्ड 2025 के नवीनतम अपडेट देख सकते हैं।
GATE Exam Hall Ticket 2025 Download
जो उम्मीदवार GATE 2025 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें:
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट – gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: GOAPS लॉगिन पोर्टल खोलें।
स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
स्टेप 4: उम्मीदवार का विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 6: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।